Loading...

सैकड़ों किसानों-बागवानों को नए साल पर एपीएमसी का तोहफा, इतने रूपये में मिलेगा…

PRIYANKA THAKUR • 30 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

नए साल से शिमला आने वाले किसान-बागवानों को एपीएमसी ने बड़ा तोहफा दिया है। राजधानी शिमला के ढली स्थित किसान भवन में नए साल पर किसान और बागवान अब घर बैठे ही कमरा तथा डोरमेट्री बेड बुक करवा सकेंगे। जानकारी के अनुसार शिमला, किन्नौर, मंडी, सिरमौर और सोलन से बड़ी संख्या में किसान तथा बागवान अपनी फल, सब्जियां और अन्य उत्पाद बेचने के लिए ढली सब्जी मंडी तथा भट्ठाकुफर फल मंडी पहुंचते हैं।

शिमला पर्यटन स्थल होने के कारण किसानों और बागवानों को यहां महंगी दरों पर कमरे किराये पर लेकर रहना पड़ता है। लेकिन अब नए साल पर किसान भवन शुरू होने के बाद सस्ती दरों पर इन्हे ठहरने की सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा से किसानों और बागवानों के लिए शिमला में ठहरना और अधिक आसान हो जाएगा। किसान भवन में किसानों और बागवानों से कमरे की बुकिंग के एवज में महज 200 रुपये और डोरमेट्री बेड के लिए 75 रुपये देने होंगे।