हमीरपुर
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए थे सूबेदार कुलदीप चंद, सैनिक कल्याण मंत्री ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सूबेदार कुलदीप चंद की वीरगति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मातृभूमि की रक्षा करते हुए पाए वीरगति
सूबेदार कुलदीप चंद हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के कोहलवीं गांव के निवासी थे। वे 9 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे और जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
देश सेवा में हमेशा याद किए जाएंगे शहीद कुलदीप चंद
सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. शांडिल ने कहा कि शहीद कुलदीप चंद का देश सेवा में योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से की दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना
डॉ. शांडिल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

