Loading...

सैनिक को ऑनलाइन एप डाउनलोड करना पड़ा महंगा, इतने लाख गवाएं….

Ankita • 1 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के नेरचौक में एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जहां शातिरों ने भारतीय सेना में तैनात एक सैनिक से आठ लाख रुपए ठग लिए है। ठगी का एहसास होने पर तुरंत सक्रिय होकर उसने बैंक में अपना खाता ब्लॉक करवा दिया, लेकिन चंद मिनट ही शातिरों ने बैंक खाते से लाखों की राशि निकाल ली।

भारतीय सेना में पठानकोट मिलिट्री स्टेशन में तैनात चतर सिंह पुत्र शेर सिंह गांव जगोही डाकघर देवधार तहसील गोहर जिला मंडी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन एप डाउनलोड किया। इस एप के जरिये पहले सैनिक ने 61 हजार रुपये गंवाए। जिसके बाद ठगी का एहसास होने पर सैनिक ने तुरंत बैंक में खाता ब्लॉक करवाया, लेकिन बैंक खाते से लाखों की धनराशि गायब हो गई। डीएसपी मुख्यालय देवराज ने मामले की पुष्टि की है।