सैनिक प्रवीण कुमार को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
HNN/कांगड़ा
भारतीय सेना में कार्यरत कांगड़ा जिले के अंद्रेटा गांव के सैनिक प्रवीण कुमार (45) पुत्र जगदीश चंद को सैन्य सम्मान के साथ सोमवार को अंतिम विदाई दी। बता दें सैनिक प्रवीण कुमार सेना में लद्दाख में तैनात थे।
प्रवीण कुमार मूल रूप से मझेड़ा पंचायत के बल्ह निवासी थे, लेकिन वह दिलीपनगर में रहते थे। अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें कमांड अस्पताल पंचकूला में भर्ती किया था। वहां पर उनका इलाज चला रहा था। रविवार को उनका निधन हो गया।
सोमवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। उनकी बड़ी बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। प्रवीण कुमार 26 अक्तूबर, 1998 को सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चे छोड़ गए हैं।