लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सैन्य अधिकारी के घर से चोरी हुए लोहे के 20 पाइप, मामला दर्ज

PARUL | 22 नवंबर 2023 at 3:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना की ग्राम पंचायत हटली के गांव जंडूर में एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर से लोहे के 20 पाइप की चोरी का मामला सामने आया है। सैनिक के परिवार ने इस घटना के संबंध में पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चोर की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्व बीडीसी सदस्य सत्या देवी निवासी जंडूर पंचायत हटली के रूप में हुई है।

सत्या देवी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा हमीरपुर में परिवार संग रहता है और एक सेना से अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर दिल्ली में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि वह भी ज्यादातर अपने छोटे बेटे के पास दिल्ली में रहती है। जिसका फायदा उठाकर शातिरों ने इस चोरी को अंजाम दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि घर की दूसरी मंजिल पर पानी के लिए लगाई गई लोहे की पाइप और कुएं से घर तक पानी की आपूर्ति के लिए करीब 20 पाइप लगाई गई थी। जिसे किसी शातिर ने चुरा लिया है। उन्होंने बताया कि पहले चोर ने कुएं से लगी पाइपों पर हाथ साफ किया। फिर घर की सप्लाई के लिए लगी पाइपों को उखाड़ ले गए।

जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। डीएसपी हेडक्वार्टर डीएसपी अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शातिरों की धड़पकड़ के लिए जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]