सोलन के कुनिहार ब्लॉक में ग्राम पंचायत प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी
Himachalnow / सोलन
सोलन जिले के विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों के लिए आरक्षण अधिसूचना जारी की गई है। पंचायत चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए विभिन्न श्रेणियों के अनुसार पदों का वर्गीकरण निर्धारित किया गया है।
सोलन
अधिसूचना जारी
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 तथा पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 87 के अंतर्गत विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण अधिसूचित किया है। यह अधिसूचना वर्ष 2026 के पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है, जिसमें सभी पंचायतों के लिए विभिन्न श्रेणियों के अनुसार पद निर्धारित किए गए हैं।
पहले समूह की पंचायतों का आरक्षण
अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत बड़ोग में अनुसूचित जाति, बागा (करोग), बखालग, बरायली, बेरल, चाखड़, दधोगी, दानोघाट और दाडला में अनारक्षित, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बसंतपुर और चम्यावल में अनुसूचित जाति महिला, बातल, भूमति, चईयांधार और दसेरन में महिला तथा देवरा में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किए गए हैं। इन पंचायतों में संबंधित श्रेणियों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
दूसरे समूह की पंचायतों का वर्गीकरण
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत धुंधन, डुमैहर, जघून, कोठी, कोटली, कुंहर और मटेरनी में अनारक्षित, घनागुघाट, हनुमान बड़ोग, कोटलू, क्यारड़, मांगल और नवगांव में महिला, ग्याणा और मान में अनुसूचित जाति महिला, कश्लोग, खनलग और कुनिहार में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। इन पंचायतों में अधिसूचना के अनुसार ही पदों का निर्धारण लागू रहेगा।
अन्य पंचायतों का आरक्षण विवरण
अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत पलोग, पारनू, पलानिया, रोहंाज जलाणा, रौड़ी, सारमा, सरयांज, सेवड़ा चण्डी, शहरोल और सूरजपुर में महिला, पट्टा, समोग, सन्याड़ी मोड, चमाकड़ी और टुईरू में अनारक्षित, साईं, सानण और सरली में अनुसूचित जाति, संघोई और चुनाड़ ब्राहमणा में अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किए गए हैं। सभी पंचायतों में निर्धारित श्रेणियों के अनुसार ही चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी।