Loading...

सोलन पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चिट्टा तस्करी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

By Ankita Published: 29 Jul 2024, 3:52 PM | Updated: 29 Jul 2024, 3:52 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन पुलिस की स्पेशल टीम ने चिट्टा तस्करी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की स्पेशल टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने पावर हाउस रोड़ में खड़ी एक कार को देखा। कार में दो युवक सवार थे, जोकि पुलिस को देखकर घबरा गए। जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान राजीव गुप्ता (35) और अमित रावत (26), निवासी सोलन के रूप में हुई है। दूसरे मामले में पुलिस ने गांव बावरा चम्बाघाट स्थित एक मकान में दबिश दी। इस दौरान वहां 3 युवकों से 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान नितिन कुमार (24), दीक्षित शर्मा (24) और साहिल (21) निवासी सोलन के रूप में हुई है।

जांच में पाया गया कि ये सभी आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ जिम्मी निवासी रोपड़, पंजाब से ही चिट्टा खरीदते थे। हरप्रीत सिंह को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया गया और उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Tags: