सोलन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की वित्तीय जांच में 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें मकान, जमीन, प्लॉट, लग्जरी गाड़ी और नकदी शामिल हैं।
सोलन
मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई
गत माह पुलिस ने परवाणू से रॉकी कुमार को 25 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा था। जांच में सामने आया कि वह चिट्टा संदीप नामक सप्लायर से लेता था। संदीप इस नेटवर्क का मुख्य किंगपिन पाया गया, जो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में लंबे समय से सक्रिय था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
86 लाख की संपत्ति जब्त
वित्तीय जांच में पुलिस ने संदीप और सहयोगियों की 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की, जिसमें मकान, जमीन, प्लॉट, लग्जरी गाड़ी और नकदी शामिल हैं। यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार के रूप में देखी जा रही है।
नशा माफिया पर पुलिस का लगातार शिकंजा
सोलन पुलिस ने पिछले एक वर्ष में 32 आरोपियों की 9 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। वहीं, बीते दो वर्षों में 206 केस दर्ज कर 431 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 137 बड़े अंतरराज्यीय सप्लायर शामिल हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





