लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोलन पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की 26 पेटियां, मामला दर्ज

Ankita | 4 जून 2024 at 11:33 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला सोलन की पुलिस ने शहर से कुछ दूरी पर आंजी से एक गाड़ी से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लिंक रोड पर खड़ी एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो गाड़ी के पास न तो कोई चालक था और न ही कोई व्यक्ति मौजूद था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान गाड़ी के शीशे से अंदर देखा तो उसमें शराब की पेटियां पाई गई। तलाशी लेने पर गाड़ी से देसी शराब मार्का संतरा की 26 पेटियां बरामद हुई। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]