सोलन पुलिस ने 138 चालान कर वसूला 35,400 रुपए जुर्माना
HNN/ सोलन
जिला सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोलन पुलिस ने जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 138 चालान काटे और इस दौरान 35,400 रुपए जुर्माना वसूल कर सरकारी खजाने में भरा गया।
इसमें यूज मोबाइल और विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस के तीन-तीन, विदआउट हेलमेट 25, विदआउट सीट बेल्ट 5 तथा अन्य 102 चालान किए गए।
वहीं इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नियमों की अवहेलना नहीं करने देगी।