Loading...

सोलन में दोपहर एक बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जाने किस विधानसभा क्षेत्र में कितना हुआ….

PRIYANKA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 01.00 बजे तक 37.19 फीसदी मतदान हुआ है। तो, वही सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 01.00 बजे तक 41.36 प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने दी। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया शान्तिपूर्वक जारी है।

दिन में 01.00 बजे तक का मतदान ब्यौरा इस प्रकार से….
50-अर्की 40.12 प्रतिशत
51- नालागढ़ 40.1 प्रतिशत
52- दून 45.04 प्रतिशत
53- सोलन (अ.जा) 40.51 प्रतिशत
54- कसौली (अ.जा) 41.14 प्रतिशत