Loading...

सोलन में हुई बारिश, जानें अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा माैसम…

Ankita • 24 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज शुक्रवार सुबह फिरसे मेघ बरसे है। सोलन शहर में कुछ देर तक तेज बारिश हुई। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

शिमला में भी माैसम खराब बना हुआ है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कई भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 25 से 28 मई तक राज्य के कई मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

पूरे प्रदेश में 29 मई तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी के कहर जारी है।