Loading...

सोलन में 20 मई को खनन रक्षक के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 May 2025 • 1 Min Read

सोलन

सोलन जिले में खनन रक्षक की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण 20 मई को पुलिस मैदान में आयोजित होगा।

खनन अधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य सचिव हरविंदर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षण सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा।

196 उम्मीदवार होंगे शामिल
इस परीक्षण में 196 पात्र उम्मीदवारों को बुलाया गया है। सभी उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से सूचना पत्र भेज दिए गए हैं। हरविंदर सिंह ने कहा कि सभी उम्मीदवार निर्धारित स्थान और समय पर अपने मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचने को सुनिश्चित बनाएं।