HNN / सोलन
बीजेपी सोलन में 23 जून को होने वाले शिमला संसदीय क्षेत्र त्रिदेव सम्मेलन को लेकर तैयारियों में लग गई है। इसकी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। इस कार्यक्रम में बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल होंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में सम्मेलन की व्यवस्था संभालने वालों की बैठक हुई। इसमें सोलन त्रिदेव सम्मेलन के व्यवस्था प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल शामिल हुए।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बीजेपी इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में लगी है। इसी कड़ी में पार्टी हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में त्रिदेव सम्मेलन करवाने जा रही है। शिमला संसदीय क्षेत्र का सम्मेलन सोलन में 23 जून को होगा। बिंदल ने कहा कि त्रिदेव सम्मेलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के करीब 7000 बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व बूथ लेवल एजेंट भाग लेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सभी को सम्मेलन में एक कोड दिया जाएगा। सोलन जिला के सभी पदाधिकारियों को सम्मेलन की व्यवस्था बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. बिंदल ने कहा कि पार्टी हिमालच में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। मिशन रिपीट के लिए आने वाले दिनों में लगातार पार्टी इसी तरह के बड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी। बैठक में बीजेपी जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव कश्यप, मुकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





