सोलन में 27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय सतीश कुमार निवासी सरयांज पंचायत गांव मनोल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, युवक धारठ गांव में शादी समारोह में गया था। वह रात करीब 12.15 बजे घर पहुंचा। युवक को घर छोड़ने उसका दोस्त आया हुआ था। इसके बाद युवक अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया।
जब युवक की माँ ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो सतीश अन्दर से बोलता रहा कि वह उसी कमरे में सो जाएगा। जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सतीश बैड की चादर से बनाए फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।