लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोहारी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन

PARUL | 22 जनवरी 2024 at 2:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधायक लखनपाल ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में शहीद लेफ्टिनेंट जितेंद्र शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य दलेर सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी अभिभावकों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर का ब्योरा प्रस्तुत किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्यातिथि ने शहीद लेफ्टिनेंट जितेंद्र शर्मा की बहन विमला देवी और जीजा लेखराज को विशेष रूप से सम्मानित किया तथा स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है, जिससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलेगी और वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया है। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]