HNN/मंडी
जिला मंडी के गोहर में सिराज घाटी तुंगागढ़ गांव के पास एक कार सड़क पर स्किड होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। घायल की पहचान विजय सेन निवासी जंजैहली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय सेन शिकारी देवी से जंजैहली लौट रहा था।
इसी दौरान सिराज घाटी तुंगागढ़ गांव के पास पहुंचा तो उसकी कार अचानक स्किड हो गई और सड़क से लुढ़क कर 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक को आंख और टांगों में चोटें आई हैं। घटना का पता लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को कार से बाहर निकाल कर एबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल जंजैहली पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल के बयान के आधार पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group