Loading...

स्कूटी स्किड होने से 30 वर्षीय युवक की हुई मौत

By PARUL Published: 6 Mar 2024, 10:51 AM | Updated: 6 Mar 2024, 10:54 AM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में बद्दी के रेड लाइट चौक के पास सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विकास पुत्र मदन लाल निवासी जंजियारा तहसील घुमारवीं बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास बद्दी के बिग बाजार में एक जूतों के शोरूम में काम करता था, अपना काम खत्म करने के बाद वह अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान बद्दी के रेड लाइट चौक के पास अचानक ही स्कूटी स्किड हो गई और वह सड़क पर गिर गया।

हादसे में युवक को सिर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए बद्दी सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हु डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जिसके बाद पुलिस युवक को वापस बद्दी सीएचसी लेकर आई और वहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा गया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।