लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्कूलों में नवचेतना मॉड्यूल पर अधारित गतिविधियां होंगी आयोजित- एसडीएम

PARUL | 26 नवंबर 2023 at 1:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

खंड हरोली में ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग एसडीएम हरोली विकास शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगे की नई रणनीति बनाई गई। मीटिंग में विशाल शर्मा ने स्कूलों में खास कर नवचेतना मॉड्यूल पर आधारित गतिविधियां करने को कहा।

उन्होंने कहा कि हर महीने स्कूल भी अपनी स्कूल टास्क फोर्स की मीटिंग करेंगे और महीने भर होने वाली गतिविधियों की रणनीति बनाएंगे। इसी प्रकार कॉलेजों में भी सोशल मीडिया हैंडल पर नशे के विरुद्ध जानकारियां डालना, सवाल जवाब जैसे लाइव सेशंस होना जिसमें एक्टिव स्पोर्ट ग्रुप हिस्सा लेंगे और महत्वपूर्ण जानकारी और जरूरत मंद को सही रास्ता बताना और जागरूकता संदेश देने को कहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर नशा मुक्त ऊना टीम से प्रोग्राम ऑफिसर जयेंद्र हीर, डा संजीव, हुसन लाल (बीईईओ हरौली), कपिल देव बाली ( नायब तहसीलदार), तहसील वेलफेयर ऑफिस से यश पाल, विकास खाद ऑफिस से प्रेम सिंह जसवाल, जीएसएसएस हरोली प्रिंसिपल रविंद्र कुमार, एसएचओ हरोली सुनील कुमार मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]