लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्कूल के विद्यार्थियों ने नाहन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी करी हासिल..

SAPNA THAKUR | 7 जनवरी 2023 at 9:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

नाहन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरला के विद्यार्थियों का तीन दिवसीय इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूल एजुकेशन के तहत मेडिकल कॉलेज नाहन में ऑन जॉब ट्रेनिंग कैंप संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के विभिन्न वार्ड में स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में जॉब के क्या अवसर है इस बारे में भी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ से जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों के दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज नाहन के वार्ड सिस्टर व विभिन्न वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को किस प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार के अवसर है इस बारे में जानकारी दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरला की हेल्थ केयर वोकेशनल ट्रेनर अनु पुंडीर ने बताया कि प्रदेश के स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों को इंटीग्रेटिंग स्कीम फॉर स्कूल एजुकेशन कार्यक्रम के तहत प्रदान की जा रही ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरला के हेल्थ केयर के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज नाहन में तीन दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्ड में जाकर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एकत्रित की। बताया कि इस दौरान सुरला स्कूल के हेल्थ केयर के नवी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज नाहन की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सरिता ठाकुर व रिजवाना ठाकुर के अलावा अन्य से स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]