Loading...

स्कूल जा रही मासूम बच्ची को कुत्ते ने काटा, एक माह के भीतर ही दूसरी घटना..

SAPNA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला में लावारिस कुत्तों का आतंक देखने को मिला है जहां एक बच्ची को काटकर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। मामला नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर सात का है। यहाँ छह वर्ष की बच्ची स्कूल जा रही थी कि तभी अचानक ही कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया। हमला किए जाने से बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। बच्ची प्रवासी परिवार से संबंध रखती है।

घायल बच्ची के पिता की भी मौत हो गई है और मां हमीरपुर शहर में मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करती है। बता दें, इससे पहले भी 25 नवंबर को नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड आठ में लावारिस कुत्तों ने दो वर्षीय बच्ची को मौत के घाट उतारा था। वहीं, एक माह के भीतर ही कुत्ते द्वारा बच्ची को नोचे जाने की यह दूसरी घटना है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।