स्कूल लेक्चरर न्यू के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट व एसएटी का शेड्यूल जारी
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों में लेक्चरर स्कूल न्यू के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट व सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (एसएटी) का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्क्रीनिंग टेस्ट व एसएटी 8 जून से शुरू होंगे।
विभिन्न पदों के लिए होने वाले टेस्ट के लिए पेपर-1 सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर 2 से 4 बजे तक आयोजित होगा। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार लेक्चरर स्कूल न्यू अंग्रेजी पद के लिए टेस्ट 8 जून को होगा
जबकि लेक्चरर स्कूल न्यू राजनीतिक विज्ञान पद के लिए टेस्ट 9 जून को, लेक्चरर स्कूल न्यू अर्थशास्त्र पद के लिए टेस्ट 11 जून को, लेक्चरर स्कूल न्यू इतिहास पद के लिए टेस्ट 17 जून को होगा। लोक सेवा आयोग ने फाइनल शेड्यूल जारी करने के साथ ही पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने बताया कि उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आयोग की वैबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र एक बार आबंटित होने के बाद इसे बदला नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।