स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 9वीं व 11वीं कक्षा की संशोधित डेटशीट की जारी
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के 9वीं व 11वीं के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक/कंपार्टमैंट परीक्षाओं की तिथियों व समय में संशोधन किया है।
अब 9वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 15 मार्च तक और 11वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 26 मार्च तक 12:45 दोपहर से 4 बजे शाम तक आंतरिक रूप से विद्यालय स्तर पर आयोजित होंगी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि अब परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी है।
नौवीं कक्षा की डेटशीट….
26 फरवरी अंग्रेजी, 28 को संस्कृत, उर्दु, पंजाबी, तमिल और तेलुगू विषय की परीक्षा होगी। एक मार्च को आर्ट-बी, चार मार्च को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, छह मार्च को सामाजिक विज्ञान, सात को फाइनेंशियल लिटरेसी और 11 मार्च को गणित विषय की परीक्षा होगी। 13 मार्च को आर्ट-ए, म्यूजिक, होम साइंस, इकोनाॅमिक्स, कंप्यूटर साइंस, काॅमर्स, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटी, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकाॅम, टूरिज्म एंड होस्टिपैलिटी, बीएफएसआई, अपीयर्ल्स मेड अप्स एंड होम फर्निसिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर और पलंबर विषय की परीक्षा होगी। 15 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
11वीं कक्षा की डेटशीट….
26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 को फ्रेंच, 28 को जियोग्राफी, एक मार्च को कैमिस्ट्री, दो को पॉलिटिक्ल साइंस, चार को अकाउंटेंसी और फिजिक्स विषय की परीक्षा होगी। 5 मार्च को होम साइंस, छह को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, सात को बायोलाॅजी और बिजनेस स्टडी, 11 को हिंदी और उर्दु, 12 को संस्कृत, 13 काे फाइन आर्ट्स और 14 मार्च को इतिहास, 15 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटी, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीग्राम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, बीएफएसआई, अपीरल्स मेड एप एंड होम फर्निसिंग, ब्यूटी एंड वेल्नेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर, 16 मार्च को म्यूजिक, 18 को गणित, 19 को फिलॉसिपी, 20 को इकोनाॅमिक्स, 21 को नृत्य, 22 को सोशोलाॅजी, 23 को मनोविज्ञान, और 26 को फाइनेंशियल लिटरेसी परीक्षा होगी।