Loading...

स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय छात्रा पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

By PARUL Published: 14 Feb 2024, 11:45 AM | Updated: 14 Feb 2024, 11:45 AM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में उपमंडल बंगाणा के अरलू गांव में स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय छात्रा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में छात्रा घायल हुई है। घायल की पहचान प्रियंका सुपुत्री ज्ञान चंद निवासी अरलू के रूप में हुई है। फिलहाल छात्रा क्षेत्रीय अस्पताल बंगाणा में उपचाराधीन है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू में आठवीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह सहेलियों के साथ घर जा रही थी कि तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमल में तेंदुए ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसी दौरान एक टैक्सी चालक आया और उसने छात्रा को तेंदुए के चुंगल से छुड़ाया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल ले गए। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि तेंदुए के हमले में बच्ची के बाजू व टांग में जख्म हुए हैं।

वहीं वन विभाग के आर ओ आनंद कुमार ने बताया कि बच्ची के घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने बतया कि विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगवा लिया है। सुबह विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करेगी।