Loading...
una

स्टेज कैरिज बस मार्गों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 21 जुलाई तक करें आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Jul 2025 • 1 Min Read

350 टेम्पो ट्रैवलर रूटों के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई, इच्छुक आवेदक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध
ऊना क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि स्टेज कैरिज वाहनों के लिए निर्धारित विभिन्न रूटों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 21 जुलाई कर दिया गया है। पहले यह तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई थी। अब इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट https://online.himachaltransport.hp.gov.in/publiclogin पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

15 चयनित मार्गों की सूची और शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध
अधिकारी ने बताया कि जिले में चयनित 15 स्टेज कैरिज मार्गों की सूची और इन पर आवेदन के लिए नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी https://himachal.nic.in/transport वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन किया जा सकता है।

जानकारी के लिए संपर्क करें आरटीओ कार्यालय ऊना
अगर किसी आवेदक को रूटों की शर्तों या आवेदन प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्टीकरण चाहिए तो वे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऊना से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए दूरभाष नंबर 01975-203020 पर कॉल किया जा सकता है या किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।