Loading...

स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 29 Jun 2025 • 1 Min Read

हिमाचल में 350 स्टेज कैरिज रूटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें ऊना जिले के 15 रूट शामिल हैं। इच्छुक आवेदक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर निर्धारित समय में आवेदन करें।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

टेम्पो ट्रैवलर रूटों के लिए मिलेगा अवसर, विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं सभी शर्तें और मार्गों की जानकारी

हिमाचली युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने स्टेज कैरिज टेम्पो ट्रैवलर रूटों के लिए 350 मार्गों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में इन रूटों के लिए केवल स्थायी हिमाचली युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। यह प्रक्रिया युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

ऊना जिला के लिए 15 रूट निर्धारित
ऊना जिले में चयनित 15 रूटों की सूची और आवेदन से संबंधित नियम व शर्तें विभाग की वेबसाइट https://himachal.nic.in/transport पर उपलब्ध हैं। इच्छुक आवेदक 30 जून, 2025 तक https://online.himachaltransport.hp.gov.in/publiclogin पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सहायता के लिए संपर्क करें
प्रकाशित रूटों और शर्तों से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए इच्छुक आवेदक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऊना से कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय का दूरभाष नंबर 01975-203020 है।