Loading...

Una / अम्ब उपमंडल में 15 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, माता चिंतपूर्णी महोत्सव के मद्देनज़र सभी संस्थान रहेंगे बंद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 Nov 2025 • 1 Min Read

अम्ब उपमंडल में माता चिंतपूर्णी महोत्सव के अवसर पर 15 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपायुक्त ने जारी की अधिसूचना
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि 15 नवंबर, 2025 को अम्ब उपमंडल में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश माता चिंतपूर्णी महोत्सव के मद्देनज़र घोषित किया गया है ताकि स्थानीय लोग श्रद्धा एवं परंपरा से जुड़े इस पर्व में भाग ले सकें।

सभी सरकारी और निजी संस्थान रहेंगे बंद
अवकाश के दौरान अम्ब उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान, कॉलेज और कार्यालय बंद रहेंगे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अवकाश संबंधी आदेशों का पालन सुनिश्चित करें।