HNN/ बिलासपुर
स्थानीय उत्पादों को ग्रामीण आचंलिकता से निकाल कर बिलासपुर शहर वासियो की उपलब्धता व उपयोगिता के लिए सुलभ बनाने के साथ-साथ ग्रामीण अजीविका के सुदृढीकरण के लिए हिम इरा साप्ताहिक बाजार को प्रत्येक माह की 5 व 20 दिनांक को लोग उत्सुकता के साथ प्रतिक्षा करते है। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अर्न्तगत जिला विकास ग्रामीण अभीकरण द्वारा साप्ताहिक बाजार में जिला के लगभग 15 स्वयं सहायता समूह स्थानीय उत्पादों का विक्रय करते है।
अजीविका उपार्जन के साथ-साथ यह समूह गांव की मिट्टी से निकले उत्पादों को शहर की आबोहवा में लाकर शहर वासियों की रसोई का स्वाद बढाते है। हल्दी, सीरा, विभिन्न मसाले, बडियां, विभिन्न प्रकार के आचार, बेसन, आमला, जामुन व नीम का पाउडर तथा अनेक प्रकार के अन्य गांव में बनने वाले उत्पादों को इन बाजारों में बेचा जाता है। साप्ताहिक बाजार में बिकने वाले उत्पाद गुणवता व स्वच्छता की कसौटी के साथ साथ भरपूर पौष्टिकता भी प्रदान करते है जिसके चलते इन उत्पादो की मांग व विश्वास लोगों में बढा है।
इसके अतिरिक्त घुमारवीं, झण्डुता, श्री नयना देवी राष्टीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत स्थाई दुकाने स्वयं सहायता समूह को आवंटित की गई है जिसे हिम इरा हाट का नाम दिया गया है। समूह की अजीविका बढाने के लिए जिला डाकघर मे समूह द्वारा निर्मित उप्तादों की बिक्री के लिए लघु पटल खोला गया है। आईटीआई बिलासपुर व झाण्डुता में स्वय सहायता समूह द्वारा हिम इरा कैन्टीन में समूह की महिलाए शुद्ध भोजन करवाती है।
स्थानीय उत्पादों को बिलासपुर के साथ साथ प्रदेश के अन्य जिलो में विभिन्न मेलों व त्योहारों के दौरान सजने वाले स्टॉल में ले जाया जाता है। यह उत्पाद अन्यों राज्यों के लोगों को भी आकर्षित कर रहे है। सरस मेले के माध्यम से उतराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चण्डीगढ व देश के अन्य क्षत्रों में स्वयं सहायता समूहों को भेजकर न केवल उत्पाद का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है बल्कि स्थानीय उत्पादों के स्वाद और महक को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए भी प्रयास किये जा रहे है।
हिम इरा साप्ताहिक बाजार को लेकर बिलासपुर के लोगों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाए उत्सुकता के साथ 5 और 20 तारिख की प्रतिक्षा में रहती है। यदपि सर्दी के मौसम में दूर से आकर हाट सजाना बाबा बालक नाथ स्वयं सहायता स्वय कुठेरन की महिलाओं के लिए कठिनाई पैदा कर रहा है किन्तु मुनाफा कमाने की ललक उनमें गर्मी पैदा करती है। शिव स्वयं सहायता झण्डुता की जगदम्बा देवी तो हाट में होने वाले मुनाफे पर इतराते हुए कहती है ‘‘बिक्री बड़ी अच्छी हुई’’।
ओम नमो शिवाय स्वयं सहायता समूह की सपना देवी 5 व 20 तारीख को हाट में बेचने के लिए उत्पादों की तैयारी माह भर में करती रहती है। जागृती स्वयं सहायता समूह पंजगाई की लता देवी ने भी अपनी अजीविका को इस माध्यम से बढाने में खासी सफलता पाई है।

