HNN/ राजगढ
स्वच्छता सप्ताह अभियान के अन्तर्गत नगर पंचायत राजगढ़ के विभिन्न वार्डो में साफ-सफाई की गई। यह जानकारी नगर पंचायत सचिव राजगढ़ अजय गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न व्यवसायिक परिसरों, सड़कों की सफाई, सड़कों के आस-पास की सफाई, विभिन्न वार्डो के रास्तों व नाले नालियों की सफाई की गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान अपने घरों व आस-पास की सफाई रखने बारे लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त आम जनता को कूडेदानों के उपयोग व सूखा व गिला कचरे को अलग-अलग कर सफाई कर्मचारियों को देने तथा प्लास्टिक कचरे के निष्पादन संबंधी जानकारी भी दी गई। इन सभी वार्डो में कूडे़ से संबंधित कुछ समस्याओं का निवारण भी मौके पर ही कर दिया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि राजगढ़ शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या का निदान करते हुए नगर पंचायत राजगढ़ द्वारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने हेतु पिछले दो वर्षो से चल रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए वार्ड पार्षद कपिल ठाकुर व अन्य कर्मचारियों के सहयोग से गत दिवस 11 बेसहारा पशुओं को कोटला बड़ोग गौ सैंक्चुअरी तथा हरिओम गौशाला भेजा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





