Loading...

स्वच्छता अभियान को लेकर एनएसएस के स्वयंसेवियों ने निकाली जागरूकता रैली

PRIYANKA THAKUR • 19 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के एनएसएस के स्वयंसेवियों ने सोमवार को एनएसएस शिविर के तीसरे दिन जागरुकता रैली निकली। यह रैली कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन से गुनूघाट, माल रोड, चौगान होते हुए विला राउंड तक निकाली गई। इस रैली के माध्यम से एनएसएस स्वयंसेवियों ने लोगों को सफाई रखने के बारे में जागरूक किया।

कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की प्रधानाचार्य मीरा बंसल व एनएसएस प्रभारी कविता ने बताया कि यह एनएसएस शिविर 17 दिसंबर को आयोजित हुआ, जोकि 23 दिसंबर को संपन्न होगा। सात दिवसीय शिविर में एनएसएस के स्वयंसेवियों को स्वच्छता अभियान के साथ देश भक्ति, देश की अखंडता व एक सभ्य नागरिक बनने के बारे में जानकारी दी जा रही है।

सोमवार को जागरूकता रैली संपन्न होने के पश्चात एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा सफाई भी की गई। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवियों के साथ गणित के प्रवक्ता देवराज, शारीरिक शिक्षक राजीव शर्मा मौजूद रहे।