स्वयं सहायता समूह और वन विभाग के कर्मियों ने सीखा केंचुआ खाद तैयार करना
HNN/ कांगड़ा
चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक तकनीक से उत्तम केंचुआ खाद तैयार करने के एक दिवसीय दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
वन विभाग पालमपुर तथा जायका परियोजना द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण शिविरों में कृषि महाविद्यालय के जैविक कृषि एवम प्राकृतिक खेती विभाग द्वारा वन विभाग में नर्सरी तैयार करने के कार्यक्रम से जुड़े कर्मियों, जायका समूह से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जैविक कृषि एवम प्राकृतिक खेती विभागाध्यक्ष डाक्टर जर्नादन सिंह, डा.रामेश्वर, डा. गोपाल कतना तथा डा. राकेश ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उपयोगी जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जायका योजना के समन्वयक बी.एस.यादव भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।