Loading...

स्वरोजगार की तरह कृषि को अपनाए- मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल

Ankita • 14 Jun 2023 • 1 Min Read

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला हुआ संपन्न

 HNN/ कांगड़ा

चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला आज बुधवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य संसदीय सचिव. शिक्षा व शहरी विकास आशीष बुटेल ने बतौर मुख्यातिथि व राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि रहें।

मुख्य अतिथि मुख्य संसदीय सचिव व पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वरोजगार की तरह कृषि को अपनाया जाना चाहिए। यह हमारी ही नहीं अपितु देश की भी जरूरत है। हिमाचल में नब्बे फीसदी लोग कृषि से जुड़े है। इतना ही नहीं प्रदेश में 61 शहरी इकाईयों में भी लोग कृषि व पशु पालन का कार्य करते है।

कृषि वैज्ञानिकों के कारण ही साठ वर्षो की कड़ी मेहनत के बाद हम आत्मनिर्भर है। हमें किसी चीज की कमी नहीं है। बुटेल ने कहा कि आने वाला समय विकट है क्योंकि जनता कृषि से विमुख हो रहीं है। किसानों को कृषि से जोड़कर रखने के लिए उनके प्रति लगाव दिखाना पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि  संजय सिंह चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय के कारण किसानों की आर्थिकी में परिवर्तन आया है।

भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में उनके बैंक को भी जोड़ा जाए क्योंकि उनका संस्थान भी किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। कुलपति प्रो एच के चौधरी ने विश्वविद्यालय की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि यह मेला दस वर्षों बाद आयोजित हुआ। अब खेती पारंपरिक से व्यवसायिक हो गई है। अन्न का एक एक दाना महत्वपूर्ण हो गया है।

लाखों किसानों को प्रशिक्षित कर उनकी ताकत को बढ़ाया है। खेत में आनी वाली चुनौतियां समझ कर उसका निदान लैब में किया जा रहा है। उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि बचपन से ही बच्चों को खेती से जोड़े। विश्वविद्यालय के माध्यम से युवाओं को खेती से जोड़ने में अपनी भूमिका को निभा रहे है।

प्रसार शिक्षा निदेशक डॉक्टर नवीन कुमार ने क्षेत्रीय किसान मेले में मुख्य अतिथि व अन्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अढ़ाई हजार किसानों ने इसमें भाग लेते हुए वैज्ञानिक तकनीकी को देखकर जाना।

मेले में निकटवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों से विद्यार्थियों व स्थानीय जनता ने भी मेले में आकर स्वयंसेवी संस्थाओं व गैर सरकारी संस्थाओं के उत्पादों को खरीदा। मुख्य अतिथि  व अन्य अतिथियों ने वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए लिखी पुस्तिकाओं का विमोचन किया। डॉक्टर जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर आर कुमार ने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

हिमाचल किसान यूनियन के अध्यक्ष सीता राम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉक्टर जी सी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर आर कुमार ने सभी अतिथियों व किसानों का धन्यवाद किया।

समापन समारोह में इस दौरान पदम नेक राम शर्मा, पूर्व कृषि सचिव अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग नरियाल, पालमपुर नगर निगम की अध्यक्ष पूनम बाली, पार्षद विनय कुमार व दिलबाग सिंह, अमित शर्मा, कुल सचिव डॉक्टर मधु चौधरी, निदेशक अनुसंधान डॉक्टर एसपी दीक्षित, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर डीके वत्स व विश्वविद्यालय के संविधिक अधिकारियों व विभिन्न विभागों के अध्यक्ष  मौजूद रहे।