Loading...

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल 13 अप्रैल को सोलन दौरे पर, कोटला नाला में बैसाखी मेले की करेंगे अध्यक्षता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 Apr 2025 • 1 Min Read

सोलन

बैसाखी मेले में दोपहर 2 बजे होंगे शामिल, लोगों से करेंगे संवाद

सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आएंगे डॉ. शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 13 अप्रैल 2025 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

कोटला नाला में बैसाखी मेले की करेंगे अध्यक्षता
डॉ. शांडिल 13 अप्रैल को दोपहर 2 बजे सोलन शहर के वार्ड नंबर 11, कोटला नाला में आयोजित बैसाखी मेले की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे और मेले में भाग लेंगे।