स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज चंबा का किया दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

Health-Minister-visits-Medi.jpg

डाॅ. शांडिल ने उपचाराधीन रोगियों का जाना कुशल क्षेम

HNN/ चंबा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा का दौरा किया एवं मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

इस दौरान स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर भी उनके साथ थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक ने उपचाराधीन रोगियों से भी भेंट की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी लोगों को अत्याधुनिक एवं वहन करने योग्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण और रोगियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों एवं पैरामेडीकल स्टाफ की उपलब्धलता सुनिश्चित बनाई जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि चंबा विधान सभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तरोन्नत पर बल दिया गया है।

अस्पताल में रोगियों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल में आधुनिक उपकरण एवं मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है।