लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है आयुष्मान भारत पखवाड़ा

NEHA | 27 सितंबर 2024 at 2:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सिरमौर में आयुष्मान भारत योजना से 26068 लोगों को लगभग 35 करोड़ 65 लाख रुपये का मिला स्वास्थ्य लाभ

HNN/नाहन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के छः साल पूर्ण होने के उपलक्ष पर सिरमौर जिला में स्वास्थ्य विभाग 30 सितंबर तक आयुष्मान भारत पखवाडे का आयोजन कर रहा है जिसके तहत जिला की सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


उन्होंने बताया कि सिरमौर में आयुष्मान भारत योजना में एक लाख दो हजार पांच सौ सतरह (102517) लोग पंजीकृत हो चुके है। जिला में अब तक पैंतीस करोड़ चौंसठ लाख नवासी हजार नौ सौ उनसठ रुपए से छब्बीस हजार अडसठ लोग लाभान्वित हुए है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 15 अस्पताल पंजीकृत है, जिसमें 6 सरकारी व 9 निजी अस्पताल शामिल है।

आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत प्रति वर्ष प्रत्येक परिवार को अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा यानी निशुल्क स्वास्थ्य लाभ का प्रावधान है तथा इस योजना के तहत सभी तरह की गंभीर बीमारियों सहित 1800 तरह की बीमारियां कवर की जा रही है।


उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अन्तर्गत आयुष्मान भारत अकाउंट बनाये जा रहे है। इस योजना के तीन मुख्य बिन्दु – आभा, स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री व हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री शामिल है

ये योजनाएं अस्पतालों के डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों को एक दूसरे से जोडेगी तथा साथ ही अस्पतालों की प्रक्रियाएं भी सरल होंगी व लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपने आधार कार्ड से अपना हेल्थ अकाउंट बनवा सकते है ताकि उनकी स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां इस हेल्थ अकाउंट में हर समय प्रदर्शित रह सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]