स्वास्थ्य शिविर में जांची गई 43 मरीजों की सेहत

Health-of-43-patients-exami.jpg

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के देवका पुडला में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में 43 मरीजों की सेहत जाँची गई व उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित भी की गई। इसके साथ ही इस स्वास्थ्य शिविर में 24 मरीजों की रक्त की जांच भी की गई। बता दें कि स्वास्थ्य शिविरों के प्रभारी एवं समाजसेवी डॉक्टर एस के सबलोक कुशल नेतृत्व में यह शिविर लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि देवका में 29 दिसंबर और सुरला पंचायत में 30 दिसंबर को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया है। स्वास्थ्य शिविरों के प्रभारी समाजसेवी डॉक्टर एस के सबलोक ने बताया कि इस शिवर में डॉक्टर चेष्ठा ठाकुर के नेतृत्व में स्टाफ नर्स नीलम, लैब टेक्नीशियन रितिका शर्मा एवं विशाल ने सेवाएं प्रदान करी।

यह बोले लोग
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़े ही सलीके से डॉक्टर ने बात की। परेशानी पूछी और दवा भी दी। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर होते रहने चाहिए। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी सहायता मिलती है।