लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्वास्थ्य शिविर में सड़क बंद होने से लोग परेशान, बिना चैकअप के लौटे दो दर्जन से अधिक मरीज

PARUL | 12 सितंबर 2024 at 8:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

गौंत हैल्थ सब सेंटर में आयोजित एन.सी.डी. कैंप में सड़क बंद होने से मेडिकल टीम नहीं पहुंच पाई, लोगों को बिना चैकअप के लौटना पड़ा

HNN/नाहन

स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत हैल्थ सब सेंटर गौंत में आयोजित एन.सी.डी. कैंप में सड़क बंद होने से मेडिकल टीम नहीं पहुंच पाई। इससे दो दर्जन से अधिक मरीजों को बिना चैकअप के लौटना पड़ा। मरीजों में बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल थे, जिन्हें दो से तीन किलोमीटर दूर से आना पड़ा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मेडिकल टीम प्रभारी डॉ. तान्या अग्रवाल ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण टीम का सेंटर पहुंचना रिस्की था, इसलिए टीम लौट गई। उन्होंने कहा कि अगले माह फिर से एन.सी.डी. कैंप आयोजित किया जाएगा।

बी.एम.ओ. डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां नियमित स्वास्थ्य कार्यकर्ता की तैनाती होगी।

हैल्थ सब सेंटर गौंत में 2019 से नियमित स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद रिक्त चल रहा है। लोगों द्वारा कई मर्तबा इस बारे विभाग और प्रशासन का अवगत करवाया जा चुका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]