हमीरपुर-अणु मुख्य मार्ग पर इस दिन तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही ….
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में अणु की ओर जाने वाली मुख्य सड़क मृदुल चौक से अणु शिव मंदिर तक वाहनों की आवाजाही 17 से 25 दिसंबर तक बंद रहेगी।
इस संबंध में एडीसी मनेश यादव द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। आदेश जारी करते हुए उन्होंने बताया कि इस सड़क पर एक जगह भारी भूस्खलन हुआ था।
इसकी मरम्मत कार्य के कारण मृदुल चौक से अणु शिव मंदिर तक यातायात 17 से 25 दिसंबर तक बंद किया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालक डांग क्वाली सड़क या पक्का भरो सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।