Loading...

हमीरपुर में विजिलेंस को बड़ी कामयाबी, मंडी से चिट्टा सप्लाई करने आए युवक से 12.8 ग्राम चिट्टा बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 Jun 2025 • 1 Min Read

हमीरपुर

भरतपुर निवासी अमित शर्मा से बरामद हुआ नशा, पहले भी एनडीपीएस केस में रहा है आरोपी

विजिलेंस ने रची योजना, आरोपी रंगे हाथों धरा गया
हमीरपुर थाना विजिलेंस की टीम ने बुधवार देर शाम मंडी से आए एक युवक को चिट्टा सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मंडी जिले के धर्मपुर तहसील के भरतपुर गांव निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 12.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मंडी से हमीरपुर में नशे की सप्लाई करने आया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे पकड़ा।

पहले भी दर्ज है नशा तस्करी का मामला
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह कुछ समय पहले मनाली में दुकान चलाता था। इस बार वह नशे की खेप लेकर हमीरपुर पहुंचा था।

अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी
एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है और मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।