HNN/हमीरपुर
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि आरबीडीसी योल 27 सितंबर को सुबह साढ़े नौ से सायं पांच बजे तक हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों के लिए पूर्व सैनिक भर्ती मेला आयोजित करने जा रहा है।
इस भर्ती मेले में चेकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड गुजरात के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के लिए गेटमैनों के 300 पदों और यूनी ग्लोबस रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के लिए गेटमैनों के 300 पदों पर भर्ती करेगी। इसके अलावा केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड भी पूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भर्ती मेले में भाग लेने के इच्छुक पूर्व सैनिक और उनके आश्रित अपने साथ दस पासपोर्ट साइज फोटो, डिस्चार्ज बुक तथा पीपीओ, एक्स सर्विसमैन पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय द्वारा जारी पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र, कैंसिल चेक बुक या बैंक पास बुक, मैट्रिक प्रमाण पत्र, अन्य डिप्लोमा या अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं फोटो प्रतियां अवश्य लाएं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
