Loading...
una

हरसा (जोल) की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में पाई सफलता, हारसा स्कूल का बढ़ाया सम्मान

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 9 Mar 2026, 1:06 PM | Updated: 9 Mar 2026, 1:06 PM 1 min read


ऊना/जोल क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक पाठशाला हारसा की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय साधन सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा पास कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल, अभिभावकों और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।


ऊना/जोल/वीरेंद्र बन्याल


छात्राओं ने परीक्षा में हासिल की सफलता
उप-तहसील जोल एवं ग्राम पंचायत जोल के अंतर्गत वाले राजकीय माध्यमिक पाठशाला हारसा की दो मेधावी छात्राओं ने राष्ट्रीय साधन सह -योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल और इलाके का नाम रोशन किया है। स्कूल की छात्रा कनिका सुपुत्री सोम कुमार तथा तानिया अख्तर सुपुत्री सादिक मोहम्मद ने सत्र 2025-26 में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है।

स्कूल में खुशी का माहौल
दोनों छात्राओं की इस सफलता से स्कूल में खुशी का वातावरण है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं पढ़ाई के प्रति काफी मेहनती और लगनशील हैं तथा उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय साधन सह- योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता मिलने पर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति भी प्राप्त होगी, जिससे उनकी शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।

शिक्षकों ने दी बधाई
स्कूल के मुख्याध्यापक तथा समस्त अध्यापक वर्ग ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए, उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी मेहनत करके आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने दी शुभकामनाएं
वहीं, छात्राओं के अभिभावकों ने भी अपनी बेटियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए स्कूल के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इलाके के लोगों ने भी दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।