Loading...

हरिपुरधार सहित चूड़धार में भारी बर्फबारी, अब तक 4 फीट से भी अधिक…

SAPNA THAKUR 30 Jan 2023 Edited 30 Jan 1 min read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सीजन का आठवां हिमपात हुआ है जिससे शीतलहर भी तेज हो गई है। इसके अलावा जिला सिरमौर के हरिपुरधार और नोहराधार में भी सीजन का तीसरा हिमपात हुआ है जिससे यहां बर्फ के ढेर लग गए हैं।

बता दे कि जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में रविवार रात से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था जोकि सोमवार तक जारी रहा। भारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर वाहनों के पहिए भी थम चुके हैं तथा बिजली गुल होने से कई क्षेत्र अंधेरे के आगोश में आ गए हैं। चूड़धार में अब तक 4 फीट से भी अधिक बर्फ गिर चुकी है।

हरिपुरधार में 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। मां भंगाइनी मंदिर परिसर व आसपास के इलाकों में 25 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है, जबकि खड़ाह रोधार व बड़ियालटा आदि स्थानों पर एक फीट हिमपात हुआ। वही ताजा हिमपात के कारण लोग घरों में ही दुबके हुए हैं और ठंड से बचने के लिए अलाव सहित हीटर का सहारा ले रहे हैं।

Related Topics: