हरिपुर खोल में मिला लापता व्यक्ति का शव, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
माजरा थाना क्षेत्र का मामला, पोस्टमार्टम के बाद शुरू हुई विस्तृत पड़ताल
हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन
माजरा थाना क्षेत्र के हरिपुर खोल में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मृतक की पहचान 45 वर्षीय बलजिंद्र सिंह निवासी रामपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से लापता था। पत्नी के निधन के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था तथा अत्यधिक शराब सेवन का आदी था।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के बाहरी हिंसक चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।