हरियाणा रोहतक के रोहित पहलवान ने जीता बड़ी माली का खिताब
सिरमौर ज़िला के मरयोग के बीर सिंह रहे छोटी माली के विजेता
HNN/ राजग़ढ
सिरमौर के उपमंडल राजग़ढ में जिला स्तरीय तीन दिवसीय बैसाखी मेले के अन्तिम दिन रविवार को विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रवेश चौहान आढ़ती दिल्ली ने बतौर मुख्य अतिथि शिकरत की और दंगल का शुभारंभ किया।
पुरूषों का दंगल लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा, जिसमें हरियाणा रोहतक के रोहित पहलवान को प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रवेश चौहान ने 31 हज़ार रूपए की नगद राशि तथा उपविजेता रहे दिल्ली शाहवाद के अजयदीप पहलवान को 20 हज़ार रुपए पुरस्कार के रूप में दिया गया।
इसी प्रकार मरयोग के बीर सिंह पहलवान छोटी माली के विजेता को 12 हज़ार रुपए जबकि उपविजेता रहे सोडाध्याडी के अजय को 9 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। उन्होंने बताया कि 25 वर्ष से कम आयुवर्ग के दंगल पहवान प्रतियोगिता में सिरमौर जिले के राजगढ़ के रजनीश को विजेता घोषित किया गया और उन्हें 6 हज़ार रुपए की नकद राशि व उपविजेता रहे सोडाध्याड़ी के शुभम को 5 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की गई।