Loading...
una

हरोली में आभा डिजिटल हेल्थ अकाउंट और पोषण अभियान पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Sep 2025 • 1 Min Read

हरोली में आयोजित शिविर में आभा आईडी और पोषण अभियान के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीएम हरोली ने लोगों से दोनों अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

स्वास्थ्य और पोषण पर फोकस
खंड विकास अधिकारी कार्यालय हरोली में आयोजित शिविर की अध्यक्षता एसडीएम विशाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि डिजिटल हेल्थ आईडी नागरिकों को उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड एक ही स्थान पर उपलब्ध कराती है और पोषण अभियान संतुलित आहार के महत्व को समझाने में सहायक है।

सीडीपीओ ने दी जानकारी
सीडीपीओ शिव सिंह वर्मा ने सही पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को विशेष रूप से पोषण के प्रति जागरूक होना चाहिए।

पोषाहार प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई पोषाहार प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से बने पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए गए। इसमें कम नमक, चीनी और तेल के सेवन के महत्व और नियमित व्यायाम के फायदे पर भी जोर दिया गया।

विशेष अतिथि उपस्थित रहे
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक कँवर, डॉ. हिमानी अग्निहोत्री, फार्मासिस्ट आरती, हेल्थ वर्कर ममता रानी, सुपरवाइजर नीलम सैनी व पुष्पा देवी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ज्योति शर्मा मौजूद रहीं।