हर्षवर्धन चौहान 21-22 फरवरी को सिरमौर दौरे पर, पांवटा व शिलाई में सुनेंगे जन समस्याएं
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 21 और 22 फरवरी को दो दिवसीय सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे पांवटा साहिब और शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा एक खेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
नाहन
21 फरवरी को पांवटा साहिब में जन समस्याएं सुनेंगे
सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 21 फरवरी को दोपहर बाद पांवटा साहिब में आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।
22 फरवरी को शिलाई में कार्यक्रमों में लेंगे भाग
22 फरवरी को प्रातः वे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शिलाई में लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर बाद शिलाई विधानसभा क्षेत्र के धार में आयोजित हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।