हवलदार कमल किशोर पंचतत्व में हुए विलीन, बेटे सुभांश ने दी मुखाग्नि
HNN/ कांगड़ा
नागालैंड में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला का जवान पंचतत्व में विलीन हो गया है। इस दौरान बेटे सुभांश ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। जिसके बाद उनका सैन्य सम्मान के साथ मोक्षधाम तलाड़ा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैकड़ों लोगों ने बीते रोज उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
बता दें कि हवलदार कमल किशोर (45) कांगड़ा जिला के तहत उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आते क्षेत्र तलाड़ा के रहने वाले थे। वहीँ, माता संध्या देवी, पिता टेक चंद, शहीद की पत्नी सुधा, बेटे सुभांश, बेटी सिमरन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है हैं।
गौरतलब है कि ड्यूटी के दौरान ट्रक के टायर के नीचे आने से जवान की मौत हो गई थी। जिसके बाद शहीद हवलदार कमल किशोर की पार्थिव देह को शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव तलाड़ा पहुंचाया गया। यहाँ 14 राज राइफल के मेजर सालियान तरुण दया ने हवलदार कमल किशोर की पार्थिव देह पर लिपटे तिरंगे को बेटे सुभांश के हाथों में सौंपा।