हाईवे पर अब जगह-जगह लगेगी स्ट्रीट लाइटें, पैदल चलने वाले राहगीरों को मिलेगी बड़ी सुविधा
HNN / सोलन
कालका-शिमला फोरलेन हाईवे परवाणू बाईपास से चंबाघाट सोलन तक 1000 एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा। इससे वाहन चालकों समेत पैदल चलने वालों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। एनएचएआई की ओर से हाईवे के बीच में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम जारी है।
धर्मपुर में भी हाईवे के बीच डिवाइडर को तोड़कर लाइटें लगाने काम जल्द शुरू कर दिया गया है। ग्रील कंपनी के सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर ने बताया कि हाईवे पर जगह-जगह स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम जारी है। धर्मपुर मे पुलिस थाने के नजदीक यह काम शुरू कर दिया गया। धर्मपुर में पुलिस थाना से लेकर सीआरपीएफ गेट तक 230 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।