श्री रेणुका जी विजय अग्रवाल सोमवार को विश्रामगृह में हाटी समिति तहसील इकाई ददाहु की बैठक केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर ओमीचंद कमल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर ओमीचंद कमल ने की। बैठक में कोर्ट में चल रही रिपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और बताया गया कि केस की अगली तारीख 18 तारीख है।
बैठक में इकाई का विस्तार किया गया और अनिल ठाकुर को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र तोमर और कृष्णा तोमर को सलाहकार नियुक्त किया गया। सातों पंचायत में दो-दो लोगों के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई, जिनका कार्य हर पंचायत से मिनिमम 50 हजार रुपए एकत्रित करना है जो कि हर हालत में मार्च में केंद्रीय समिति को सौंपना है।
इस बैठक में ददाहु इकाई के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर, सचिव कुलदीप ठाकुर, अनिल ठाकुर, सुरेंद्र तोमर, कृष्ण तोमर, नरेश, रविंद्र आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group