HNN/चंबा
जिला चंबा में मंगला-जोत मार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। यहां भडियारोड के पास कार खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान महिंदर पुत्र ज्ञान चंद निवासी सरु की रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिंदर आई-20 कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान चालक अचानक ही वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कार से निकाल कर मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





